Hajipur News: गोरौल में दुर्गा पूजा को लेकर 28 पूजा समितियों ने लिया लाईसेंस
हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते के वेदमयी ध्वनि से पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। मां भगवती के विभिन्न रूपों की पूजा आराधना की जा रही है। वहीं पूरे क्षेत्र में अभी तक 28 पूजा समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। हालांकि अभी तक किसी को लाइसेंस नहीं दिया गया है। क्षेत्र के आदमपुर,कटरमाला चौक, बेलबर घाट, गोरौल चौक, अंधारी गाछी, गोरौल बाजार, कर्पूरी चौक, सहित अन्य जगहों पर शारदीय नवरात्र को लेकर विभिन्न मंदिरों एव देवी स्थानों पर भव्य पंडाल निर्माण कराया जा रहा है । लोग अपने घरों में भी मां दुर्गा के पूजा अर्चना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: चेहराकलां में 25 जगहों पर हो रही दुर्गा पूजा मां के आराधना एव भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.