हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हाजीपुर नगर परिषद की ओर से पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नमामि गंगे घाट पर काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती कीआयोजन के विशेष अतिथिगण हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी एवं महाकाल बाबा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। इसके बाद आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा आरती की गई। शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और आरती की लौ से पूरा कौनहारा घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गंगा आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा क...