Hajipur News: गिरिडीह में हुई बैंक लूट मामले में झारखंड पुलिस ने दो को उठाया
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता गिरिडीह में पांच नवंबर को हुई यूको बैंक लूट के मामले में झारखंड पुलिस ने दीपावली के दिन काजीपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चपुता गांव में छापेमारी कर दो लोगों को उठा लिया। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए काजीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि बाद में पता चला कि गिरिडीह बैंक लूट कांड में पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस ने दोनों को उठाया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी निवासी सरोज कुमार और राजू राय काजीपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चपूता गांव में सत्य प्रकाश उर्फ जुगनू ठाकुर से मिलने के लिए उनके घर पर गए हुए थे। तीनों लोग दलान पर बैठकर जमीन के काम को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.