हाजीपुर, सितम्बर 4 -- Hajipur News: बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने अपने सुरक्षा बलों के साथ थाना कांड संख्या 389 के अज्ञात अभियुक्त को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर हाजीपुर कोर्ट भेजा गया। एक सितंबर को बखरी सुपायन निवासी विनोद राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उनके पुत्र दो स्कूली बच्चों के गर्दन से सोने का हनुमानजी छीन लिया गया था। जिसमें अप्राथमिकी अभियुक्त शक के आधार पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में अभिषेक कुमार उर्फ अमन पिता दिनेश राय,शिवम कुमार पिता हरेंद्र राय,अंकित कुमार पिता तुलसी महतो सभी बैकुंठपुर‌ गांव निवासी बताए गए हैं। -संतोष वर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...