हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर एक के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार टेंपो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो टैंपो पर सवार व्यक्ति का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर अजित कुमार सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह था। वहीं घट...