हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र पीरापुर मथुरा गांव स्थित मंदिर के पुजारी के पास से गांजा बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि गांव के ही राम-जानकी मंदिर के पुजारी गांजा रखे हुए है और उसे छोटे छोटे पुड़िया बनाकर बेच रहा है। जब वहां पहुंचा तो देखा कि मंदिर परिसर के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ है। पूछने पर बताया कि वह इसी गांव का निवासी है और उसका नाम राजकपूर पांडेय है। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बिस्तर के नीचे से 264 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह महुआ से 5 किलो गांजा खरीद कर लाया था और छोटा छोटा पुड़िया बना कर बेच दिया। इस मामले में आरोपी राजकपूर पांडेय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्त...