Hajipur News: गांजा के साथ पान दुकानदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हाजीपुर, जुलाई 11 -- Hajipur News: चांदपुरा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गांजा बिक्री करते गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति खड़कपुर निवासी रंधीर कुमार उर्फ सौरव है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शालिनी कुमारी और पुलिस पदाधिकारी ददन सिंह ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार व्यक्ति बिलट चौक पर पान का दुकान चलाता है। पान दुकान के आड़ में गांजा बेचता है। जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस को देख कर दुकान संचालक रंधीर कुमार उर्फ सौरव अपने हाथों में एक थैला लेकर भागने लगा,जिसे मौजूद पुलिस बल ने पकड़ लिया। जब थैला की तलाशी ली गई तो 57 पुड़िया बनाकर रखे कुल 115.97 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर कांड संख्या 311/26 दर्ज कर,पुलिस युवक को जेल दिया। राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.