Hajipur News: गंडक पुल पर ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार बेटी की मौत, मां गंभीर
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग न्यू गंडक पुल के पश्चिमी छोर के पास मंगलवार की सुबह ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार बेटी की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक के चालक को राहगीरों ने पीछाकर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने और यातायात थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरी औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी निवासी राजेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अक्षिता कुमारी थी। जबकि घायल मां की पहचान अमृता प्रीतम के रूप में की गई है। हादसे में मां के गंभीर रूप से घायल होने और बेटी की मौत की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.