हाजीपुर, जुलाई 3 -- Hajipur News: बिदुपुर l संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के नावानगर घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से एक वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई l घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई l स्थानीय गोताखोर और नाविक शव को खोजने में जुट गए l मृत महिला 65 वर्षीय भुल्ली देवी गांव के स्व. रामईश्वर राय की पत्नी थी l करीब छठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को ढूंढ निकाला। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में डूबे अधेड़ का नहीं मिला शव, कल फिर होगी तलाश घटनास्थल पर अफरा-तफरी घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भुल्ली देवी शुक्रवार की सुबह स्नान करने के लिए गंगा नदी के किनारे नावानगर घाट पर गईं थीं। वहां पर नहाने क...