हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. गंगा नदी में एक बार फिर 24 घंटों में दो फीट पानी बढ़ गया है। पानी बढ़ने से सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए और पानी तेजी से बढ़ रहा है। जो सड़कें चलने लायक हो थी वहां फिर लोगों को पानी से होकर जाना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में पानी बढ़ने के कारण देसरी प्रखंड क्षेत्र के खड़गपुर बांध के नीचे बसे सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश कर गया था। घरों में पानी प्रवेश करने के कारण लोग खड़गपुर बांध पर अपने-अपने परिवारों के साथ शरण ले लिए थे। जब पानी कम होने लगा तो लोगों को लगा कि अब पानी नहीं बढ़ेगा, लेकिन बढ़ रहे पानी से लोगों के समक्ष फिर मुश्किलें खड़ा होने लगी है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप, बागमती-कोसी उफान पर; बिहार में बाढ़ से हाहाकार...