हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: राघोपुर संवाद सूत्र गंगा नदी और गंडक नदी के के जलस्तर में वृद्धि होने से सोमवार को दोबारा राघोपुर प्रखंड के निचली इलाकों में नदी का पानी भरने लगा है। लोग बाढ़ की आशंका से दोबारा भयभीत हो गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। नदी के पानी बढ़ने के कारण गंगा नदी के मुहाने पर स्थित प्रखंड के रुस्तमपुर के जमालपुर, हेमतपुर ,पुरुषोत्तमपुर , जफराबाद, सुकुमारपुर , सरायपुर, तेरसिया जहांगीरपुर ,चकसिंगार लंका रामपुर शिवनगर जुड़ावनपुर करारी विश्राम टोला शिवनगर आदि पंचायतो के निचली इलाकों मे बाढ़ का पानी भरने लगा है।

बाढ़ का प्रभाव वही चकसिंगार , वीरपुर,जुड़ावनपुर करारी शिवनगर विश्राम टोला जहांगीरपुर पंचायतो से राघोपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले कई रास्तों पर दोबारा नदी का ...