हाजीपुर, सितम्बर 3 -- Hajipur News: स्थानीय वैशाली महिला महाविद्यालय में चल रहे एक सप्ताह से खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कुल 32 विजेताओं को पुरस्कृत कर मेडल पहनकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य ने अध्यक्षीय भाषण में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट को बरकरा रखते हुए सद्भावना के साथ खेल को खेलने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने इकोनॉमिक्स डिपार्मेंट की छात्रा साक्षी कुमारी को सम्मानित किया। साक्षी कुमारी ने बॉल बैडमिंटन में नेशनल लेवल पर अपनी जगह बनाई हुई है...