Hajipur News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मसाले का लिया सैंपल
हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: हाजीपुर, एक प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच शुरू किया है। सोमवार को जिले खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर जांच टीम ने सराय हाट के मसाला दुकान की जांच की। टीम में फूड सेफ्टी पदाधिकारी हरेराम यादव, सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से कार्यपालक सहायक शंकर कुमार शामिल थे। फूड सेफ्टी पदाधिकारी हरेराम यादव ने बताया कि सराय हाट स्थित एक मसाला दुकान से धनिया एवं मिर्च पाउडर का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। सैंपल को जांच के लिए पटना प्रयोगशाला में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी उपभोक्ताओं से मिली शिकायत के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा। ज्ञात हो कि बीते जून में उपभोक्ताओं की शिकायत पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.