हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: चेहराकलां, संसू शारदीय नवरात्र के अवसर पर कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा चौक पर पूजा समिति द्वारा भव्य दुर्गा पंडाल सजाया गया है। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी के जयकारों से पूरा चौक गूंज उठा। खाजेचांद छपरा चौक के पंडाल में मां दुर्गा सिंह पर सवार होकर महिषासुर का वध करती हुईं विराजमान हैं। मां के साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय और सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। पंडाल को गुलाबी और पीले रंग के कपड़ों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पूजा वेदी पर फल-फूल और प्रसाद रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार : पटेल चौक पर मां के दरबार के दर्शन को उमड़ रहे भक्त रात में लाइटों से जगमगाता पंडाल लोगों ...