Hajipur News: खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी
हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के दुबहा गुदरी से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। जिसको लेकर जंदाहा थाना क्षेत्र के बेदौलिया निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र राहुल मौर्या ने सहदेई बुजुर्ग थाना में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह 22 जुलाई की शाम लगभग सात बजे स्प्लेंडर प्लस बाइक से खरीदारी करने के लिए दुबहा गुदरी पर आया था। बाइक को दुबहा गुदरी पर ही लगा कर खरीदारी करने के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। वह बाइक उसके पिता रामेश्वर सिंह के नाम से है। बाइक को गायब होने पर पर काफी खोजबीन किया,लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.