Hajipur News: खनन विभाग ने छापेमारी कर सफेद बालू लदा ट्रैक्टर किया जप्त
हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: सफेद बालू के काले कारोबार के लिए चर्चित बिदुपुर थाना क्षेत्र में खनन विभाग के द्वारा की गयी छापेमारी से हड़कंप मच गया। खनन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह माइल से सफेद बालू लोडेड एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। छापेमारी होते देख वहां पर मौजूद लेबर और ड्राइवर एवं कारोबारी भाग खड़े हुए। जब्त किए गए वाहन को थाना पर लाया गया।
छापेमारी का नेतृत्व छापेमारी का नेतृत्व खनन विभाग के पदाधिकारी वीना कुमारी कर रही थी। जब्त किए गए वाहनों पर जुर्माना लगा कर नियमानुसार करवाई की प्रक्रिया शुरु की गयी। विदित हो कि सरकार की ओर से 15 जून से बालू की कटाई पर प्रतिबंध लगा दी गयी थी। मौसम की स्थिति को देखते हुए विभाग ने 15 दिन की छूट देकर 30 जून तक कटाई की परमिशन दे रखी थी और 01 जुलाई से पूरे बिहार में बालू पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.