Hajipur News: खड्गपुर ग्राम में गंगा नदी के भीषण कटाव से बचाव के लिए युद्धस्तर कार्य जारी
हाजीपुर, नवम्बर 5 -- गंगा कटाव से बचाव के प्रयास Hajipur News: वैशाली जिलान्तर्गत देसरी प्रखंड के खड्गपुर ग्राम में गंगा नदी के बाएं चैनल के बाएं तट पर जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण भीषण एवं तीव्र कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त पहल से खड्गपुर ग्राम में गंगा नदी के कटाव से उत्पन्न चुनौती से निपटने तथा तट एवं समीपवर्ती आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कटाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखने, बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्र एवं आसपास के रिहायशी इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन द्वारा स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.