हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार कौनहारा घाट स्थित श्मशान घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर व्यापक स्वच्छता,सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: कौनहारा घाट सहित अन्य घाटों पर विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभस्वच्छता अभियान जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कौनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर प्रतिदिन तीन पालियों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। घाट परिसर से कचरे का नियमित उठाव कराया जा रहा है तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर परिषद,हाजीपुर की टीम लगातार कार्यरत है।रोशनी व्यवस्था जिला पदाधिकारी ने घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दि...