Hajipur News: कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक से 60 लाख की विदेशी शराब बरामद
हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने पटना मद्य निषेध की गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात करीब 12:30 बजे हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बीएसएनल गोलंबर के पास छापेमारी कर कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक से 6132.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो नामज़द शराब तस्कर समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सदर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस की ओर से जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु आपॅरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते बुधवार की देर मध निषेध पटना की टीम ने सदर थाने की पुलिस को गुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.