Hajipur News: कोनहारा घाट की व्यवस्थाओं में निरंतर हो रहा सुधार
हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: कोनहारा घाट, हाजीपुर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट की बड़े स्तर पर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोनहारा घाट पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें तथा अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को निर्धारित दर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो। इसी क्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास एवं डीपीओ,नमामि गंगे मुनेश कुमार द्वारा घाट की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। -अमिताभ सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.