हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट पर दाह संस्कार की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद,हाजीपुर पूरी तरह सतर्क है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।

प्रशासनिक निर्देश जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दाह संस्कार के लिए आने वाले सभी लोगों के लिए समान एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आर्थिक रूप से कमजोर सहित सभी को अंतिम संस्कार के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संभावित जलवृद्धि के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों में भी व्यवस्था निर्बाध बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नदी के जलस्तर की स्थिति...