Hajipur News: कोटा विवाद में दोनों पक्षों ने कराया प्राथमिकी,अब तक 06 गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर पेठिया के पास शनिवार की देर रात कोटा यानी स्मैक की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद और गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 06 लोगों को गिरफ्तार किया एवं इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।
प्राथमिकी दर्ज उन्होंने बताया कि एक पक्ष के आवेदक आमोद मिश्रा के फर्दबयान के आधार पर रोहित कुमार उर्फ महाकाल,अमन कुमार के साथ अन्य दो अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में रोहित कुमार उर्फ महाकाल और अमन कुमार को शनिवार को रात ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे पक्ष के आवेदक अमन कुमार के बयान पर अजय मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.