Hajipur News: केस वापस नहीं करने पर महिला से मारपीट
हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला का इलाज राजकीय अस्पताल महुआ में कराया गया है। इस मामले में गांव की ही यासमीन खातून के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि कुछ लोग लाठी डंडा लेकर दरवाजे पर आ धमके और गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि तुम्हारी बेटी जो गोरौल थाना में मुकदमा की है। उसे वापस ले ले नहीं तो जान से मार देंगे। केस वापस नहीं करने से मना करने पर लाठी एवं रॉड से मारपीट करने लगा। इस मामले में मो.आफताब राजा,अरबाज राजा,मो.याकूब सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: केस उठाने से मना करने पर महिला को पीटा -शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.