हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: बरांटी थाना क्षेत्र के अंघरवारा गांव निवासी प्रमोद कुमार राय पिता भोला राय ने केस नहीं उठाने व दुकान पर चढ़कर गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि राम उदगार राय पिता स्व.बिन्दा राय व अन्य दो लोग शराब के नशे में धुत होकर मेरी दुकान पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे और बोल रहे थे कि केस उठा लो नहीं तो जान से मार देंगे।

घटना की जानकारी शोर सुनकर अगल-बगल के लोग बीच बचाव करने आए और उनके द्वारा समझा बुझाकर बाइक पर बैठाकर घर भेज दिया गया। उसके बाद फिर कुछ लोगों के साथ में मिलकर बाइक से दुकान के सामने रैगिंग करने लगे और फिर धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना का मुख्य कारण है कि पूर्व में मेरे भतीजा राजू कुमार द्वारा दर...