Hajipur News: केवीके में महिला किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) परिसर में गुरुवार को महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला किसान दिवस के अवसर पर महिला किसानों के योगदान एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने, कृषि आधारित उद्यमिता विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में गृह विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. कविता वर्मा ने मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, पोषण वाटिका एवं कृषि अपशिष्ट के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आय सृजन एवं पोषण सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.