हाजीपुर, अगस्त 24 -- Hajipur News: स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) में सोमवार को आत्मा के सौजन्य से शिवहर के प्रगतिशील किसान पहुंचे। केला प्रसंस्करण एवं केला निष्कर्षण विषय पर राज्य में कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शिवहर के किसानों ने उन्न्त कृषि तकनीकों को सीखने के लिए केला प्रसंस्करण और रेशा (फाइबर) निष्कर्षण को देखा।

किसानों को प्रशिक्षण इस कृषक परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को तनों और फलों से मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने की आधुनिक विधियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. कविता वर्मा, कृषि अभियंत्रण की वैज्ञानित कुमारी नम्रता ने शिवहर से आए उन्नतशील किसानों को केला प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन,...