हाजीपुर, जुलाई 25 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर ढ़ढीया गांव में केला का पेड़ काटने से मना किया तो बेटा ने बाप को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध घायल पिता 70 वर्षीय सुखनंदन राय के फर्दबयान पर भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज मामले में कहा गया कि मेरा बड़ा बेटा बनारस राय मेरे खेत में लगे केले का पेड़ काटकर बर्बाद कर रहा था। जिसे देख मना करने गए तो बनारस राय गाली ग्लौज करने लगा,मना करने पर उसने मेरा गर्दन पकड़ कर मुझे जमीन पर पटक दिया एवं फैट मुक्का से मारने लगा। बीच बचाव करने आये घर के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किया। दर्ज मामले में गोलु कुमार, मुन्ना कुमार दोनों पिता बनारस राय आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है एवं मारपीट कर आभूषण छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है...