हाजीपुर, नवम्बर 1 -- Hajipur News: जिले के राजापाकर में प्रस्तावित निफ्टेम (राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान) भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी ने रविवार को कैंपस की स्थापना हेतु चिह्नित भूमि का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रस्तावित निफ्टेम कैंपस की स्थापना, पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना) के क्रियान्वयन तथा प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संभावनाओं तथा आवश्यक कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रस्तावित निफ्टेम कैंपस एवं औद्योगिक पार्क की स्थापना से जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद...