हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: वैशाली जिले में संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों पर इसके सकारात्मक प्रभाव का आकलन करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा नामित मूल्यांकन दल ने जिले का भ्रमण किया। इस क्रम में रिका शामिला जाक्सा, सीनियर प्रबंधक, अभिनव कुमार, सीनियर प्रबंधक, नज फाउंडेशन, बेंगलुरु तथा नमिता कुमारी, सीएम फेलो ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

टीम निरीक्षण भ्रमण के दौरान टीम ने हाजीपुर प्रखंड स्थित विजेता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों एवं कार्यवाहक पदाधिकारियों से संवाद करते हुए टीम ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन की प्रक्रिया, लाभान्वित प...