हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि कौशल परिषद ऑफ इंडिया के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक विषय पर आयोजित 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों का गुरुवार को प्राप्त अनुभव का आकलन परीक्षा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 ग्रामीण युवा व युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण की अवधि 60 घंटे की थीं। आकलन परीक्षा में प्रतिभागियों के वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक से संबंधित सैद्धातिक एवं व्यापहारिक ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य परीक्षा में वर्मी कम्पोस्ट इकाई की स्थापना, वर्मी बेड तैयार करने की विधि, केंचुआ प्रबंधन, जैविक अपशिष्ट का उपयोग, नमी एवं तापमान प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया, गुणवत्ता, छटाई, प...