हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में किसान वैज्ञानिक मिलन सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शारदीय खरीफ मौसम में फसलों की देखभाल व फसलों में लगने वाले कीट व्याधि की रोकथाम विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार सिंह,जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार,जिला उद्यान पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं आत्मा के उप परियोजना निदेशक रमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक विकास कुमार ने कृषि विभाग के द्वारा संचालित कार्यक्रम व योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कृषि विभाग की...