हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: शारदीय खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार और कीट प्रबंधन समेत फसलों की देखभाल के लिए गुरुवार को भगवानपुर के हुसैना खुर्द स्थित पंचायत सरकार भवन में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मुख्य रूप से प्राकृतिक व जैविक खेती की जानकारी दी। आत्मा के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह,आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का संबोधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों को स्वस्थ जीवन व कम लागत में अधिक पैदावार सुनिश्चित...