Hajipur News: किशोरी को गायब कर दिए की प्राथमिकी
हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: राजापाकर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गांव से एक नाबालिक लड़की को भगा लिए जाने का मामला उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई है। गांव निवासी ने थाने में बच्ची के बहला फुसलाकर लेकर भगा ले जाने को ले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि सुबह 5:30 बजे मेरी बच्ची 15 वर्षीया दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया। मेरे घर में एक स्क्रीन टच मोबाइल था जो सभी परिवार के लोग उपयोग करते थे। वह भी बच्ची साथ लेकर चली गई। आवेदन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए बच्ची की बरामदगी हेतु अनुरोध किया गया है। -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.