हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर पेठिया के पास बुधवार की देर रात करीब 12:30 बदमाशों ने एक किराना दुकानदार उदय मिश्रा के घर पर सुतली बम से हमला कर दिया। हमले में दो बम ब्लास्ट कर गए, जबकि दो बम नहीं फटे। उन बमों को पुलिस ने जिंदा बरामद किया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हमले के बाद परिजन ने घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार, सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एफएसएल की टीम और अन्य पुलिस पदाधिकारी बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से 2 फटे बम के अवशेष और 2 जिंदा बम बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों जिंदा बमों को निष्क्रिय कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमले की जानकारी इस संबंध में पीड़ित उदय मिश्रा ने बताया कि देर रात करीब...