हाजीपुर, सितम्बर 16 -- Hajipur News: हाजीपुर, नगर संवाददाता हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के धर्म चौक के पास मंगलवार की रात कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कार चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल कार चालक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी मनोज राय के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक सैदपुर रजौली स्थित नानी के घर से मंसूरपुर लौट रहा था। सदर थानाध्यक्ष ...