हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: गोरौल कटहरा सड़क मार्ग पर चकव्यास गांव के निकट ई-रिक्शा और कार की टक्कर में आधा दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिकि उपचार कर के बाद अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि सूरज कुमार अपने ससुराल गोरौल आया था और पुनः वापस अपने परिवार के साथ पातेपुर थाना क्षेत्र के गंगाचक बरियारपुर जा रहा था। इसी बीच व्यासचक गांव के निकट कार और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई,जिसमें ई रिक्शा पर सवार 5 वर्षीय सुधांशु कुमार, 4 वर्षीय सान्वी कुमारी, 30 वर्षीय सूरज कुमार, 31 वर्षीय सुलेखा कुमारी, 52 वर्षीय मुकेश सिंह,वही कार सवार सलोनी कुमारी, प्रिशा सोहा सहित सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। यह भी...