Hajipur News: काम की खबर-आज जंदाहा व पातेपुर फीडर में कटेगी बिजली
हाजीपुर, सितम्बर 20 -- Hajipur News: जंदाहा 132-33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र में सोमवार को मेंटेनेंस कार्य होगा। मेंटेनेंस कार्य को लेकर ग्रिड से जुड़े पातेपुर-33 केवी फीडर में पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा। यह जानकारी ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता ई.पिंकी कुमारी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि पातेपुर मेंटेनेंस के दौरान सोमवार को जंदाहा-33 केवी फीडर एवं डभैच्छ-33 केवी फीडर में दोपहर 01 बजे से लेकर अपराह्न 04 बजे तक बिजली सप्लाई को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जाएगा। उन्होंने उक्त पातेपुर,जंदाहा एवं डभैच्छ पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं से उक्त अवधि से पूर्व पानी संग्रह करने और बिजली संबंधी कार्य निपटना लेने का अनुरोध की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: आज छह घंटे बिजली बााधित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.