Hajipur News: कांवर मार्ग पर डीएम से सहायता शिविर लगाने की मांग की
हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: श्रावनी मेला शुरू होने के पूर्व पहलेजा घाट-मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ कांवर मार्ग पर हर साल की भांति इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए हाजीपुर से भगवानपुर और गौरौल तक प्रशासनिक व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई है। वैशाली जिला नागरिक परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने बुधवार को वैशाली के डीएम को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कांवर मार्ग के भगवानपुर अड्डा चौक पर शौचालय, पेयजल और कांवरियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या का आयोजन करने की मांग की है। कांवरियों के विश्राम के लिए भगवानपुर में बड़ा सा पंडाल सभी सुविधायुक्त बनाने का सुझाव दिया है। अमिताभ सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.