Hajipur News: करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: महुआ। ए.सं. करंट से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना रविवार की शाम महुआ के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत भरतपुर वार्ड संख्या 13 में घटी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र 35 वर्षीय मनोज ठाकुर सड़क किनारे गया था। जहां पर विद्युत करंट लगने से उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मनोज ठाकुर को करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की कमाई से घर परिवार चलता था। कमाऊ व्यक्ति की मौत हो जाने से परिवार में विपत्ति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.