हाजीपुर, अगस्त 20 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना अंतर्गत मझौली पंचायत के चकललुआ गांव में बिजली के करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई है l घटना गुरुवार के दोपहर में हुई बताई गई है l मृतक कि पहचान 60 वर्षीय हीरा दास के रूप में हुई l बताया गया है कि हीरा दास अपने छत के ऊपर कुछ काम कर रहे थे कि अचानक बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गए जिससे वे बेहोश हो गए l इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। -अनिरुद्ध राजा यह भी पढ़ें- Rampur News: बिलासपुर में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...