हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: नगर थाने के कटरा मोहल्ले में उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन पहिया वाहन में ले जायी जा रही अवैध शराब को जब्त की गई है। इस दौरान 105 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है।

शराबबंदी कानून का उल्लंघन जिला पदाधिकारी ने कहा कि वैशाली जिले में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती,गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी,सघन जांच अभियान तथा सतत् मॉनिटरिंग के माध्यम से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है।

सामुदायिक सहयोग की अपील शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की नरमी ...