Hajipur News: कई जिलों में चोरी और लूट के मामलों में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- संदेह के आधार पर गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई Hajipur News: कई जिलों में चोरी और लूट के मामलों में फरार चल रहे आरोपित लालगंज निवासी अंजय शुक्ला उर्फ मुन्ना स्कार्पियो को सहदेई बुजुर्ग थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके बाद वरिय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर मुजफ्फरपुर सदर थानाध्यक्ष सोनू कुमार अपने साथ ले गए। सहदेई थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि अंजय शुक्ला उर्फ मुन्ना स्कार्पियो को शक के आधार पर सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के अंधाड़ाबड़ चौक पर रोका गया। शक के आधार पर रोके जाने के बाद उसे पूछताछ के लिए सहदेई बुजुर्ग थाना लाई गई,जहां मुजफ्फरपुर के सदर थानाध्यक्ष सोनू कुमार एवं डीआईओ की टीम पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। अंजय शुक्ला के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। बताया गया कि अंजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.