Hajipur News: ओपन बिहार कप कराटे में वैशाली ने जीते 5 स्वर्ण समेत 7 पदक
हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना में रविवार को आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप 2026 में वैशाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। बागमली स्थित वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की टीम मैनेजर एवं असिस्टेंट कोच अनुराग कुमार ने बताया कि संस्थान के 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में नमामी कश्यप, मानसी मांझी, कशिश रंजन, दित्या प्रियदर्शिनी और दिव्यांका चौरसिया ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं सीनियर महिला वर्ग में अपर्णा शुक्ला और सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यार्थ ने रजत पदक अपने नाम किए।सभी खिलाड़ियों ने वैशाली कराटे संघ की अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई रुपाली कुमारी के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की। संघ के कोषाध्यक्ष से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.