Hajipur News: ओझा-गुनी का आरोप लगाकर महिला की पिटाई की
हाजीपुर, जुलाई 26 -- Hajipur News: गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के चकफूल गांव में रविवार सुबह ओझा-गुनी करने का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। घायल महिला की पहचान स्थानीय निवासी रविंद्र पासवान की 55 वर्षीय पत्नी परम शीला देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के पुत्र गणेश पासवान ने सदर अस्पताल में मीडिया को बताया कि पड़ोसी बृजनंदन पासवान का पुत्र अजय पासवान घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट की और आरोप लगाया कि तुम्हारी मां मेरे परिवार पर ओझा-गुनी करती है। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.