Hajipur News: एसपी ने नगर और साइबर थाना का किया औचक निरीक्षण
हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार की देर रात नगर थाना एवं साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना के अभिलेखों,मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की समीक्षा, रात्रि गश्ती व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने,अपराध नियंत्रण, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर बल दिया। साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक साइबर थाना पहुंचे। वहां उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित कांडों की समीक्षा, प्राप्त शिकायतों के निष्पादन, अनुसंधान की प्रगति और अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसपी ने लंबित साइबर मामलों का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.