Hajipur News: एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक के साथ की समीक्षा बैठक
हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अंचलों में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ नियमित रूप से लंबित कांडों की समीक्षा करें। अनुसंधान में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की व्यक्तिगत निगरानी करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.