Hajipur News: एसएसपी ने 06 दारोगा का किया तबादला
हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय वैशाली द्वारा जिले में पदस्थापित 6 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार पांडेय का तबादला महनार थाना अनुसंधान इकाई से बेलसर थाना अनुसंधान इकाई,नीरज कुमार सिंह का जंदाहा से औद्योगिक थाना,विजय प्रसाद का काजीपुर से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में किया गया है। वहीं राजीव रंजन का बेलसर से औद्योगिक थाना,रामशकल कुमार का बिदुपुर से विधि-व्यवस्था शाखा पुलिस कार्यालय हाजीपुर और मनीष कुमार का बेलसर से जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई में तबादला किया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.