हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- तीन थानों का औचक निरीक्षण Hajipur News: वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार की देर रात जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र थाना, सदर थाना और बिदुपुर थाने का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में तैनात संत्रियों की ड्यूटी और उनकी सतर्कता की जांच की साथ ही ओडी पदाधिकारी की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन किया। थानों में विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे रात्रि गश्ती की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी ने सभी थाना क्षेत्र में गश्ती कर रहे वाहनों की जांच किया। एसएसपी ने थाना में रखे गए विभिन्न अभिलेखों, आगंतुक पंजी, अपराध पंजी, वारंट और कुर्की से संबंधित दस्तावेजों की स्थिति देखी। थाने पर आए फरियादियो...