हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बुधवार की सुबह लालगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने में दर्ज कांडों की स्थिति,लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। अभिलेखों के संधारण को देखा और लंबित कांडों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया। एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था और अभिलेखों को अद्यतन रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनें और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर...