हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: वरीय पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा ने शुक्रवार को तिसिऔता थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों,लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों तथा अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। एसएसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का निर्देश दिया। उन्होंने साक्ष्य संकलन को प्राथमिकता देने और हर बिंदु पर गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यालय को सुव्यवस्थित रखने और पुलिसकर्मियों के लिए स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...